Vaishno Devi जाने वाले श्रद्धालुओं को नहीं आएगी कोई दिक्कत, Board ने लिया यह फैसला

Monday, Mar 24, 2025-12:18 PM (IST)

जम्मू डेस्क : माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बोर्ड ने एक फैसला लिया है। दरअसल, धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की आमद बढ़ती जा रही है। इस दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके चलते उन्हें हर सुविधा दी जा रही है। कटड़ा में सभी पंजीकरण केंद्र खोल दिए गए हैं। वहीं सुबह 4 बजे से लेकर रात 10 बजे तक पंजीकरण करवाने की सुविधा दी जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Jammu को दहलाने की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों के हाथ लगा AK 47, IED सहित भारी गोला-बारूद

श्रद्धालुओं में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। माता के दर्शन करने वालों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। वहीं श्रद्धालुओं की बढ़ती आमद को देखकर उनकी सुरक्षा के लिए माता वैष्णो देवी भवन और सभी रास्तों पर प्रशासन, पुलिस और सी.आर.पी.एफ. के जवान तैनात हैं।

यह भी पढ़ेंः Rajouri के इस इलाके में मचा हड़कंप, खुदाई दौरान मिली ऐसी चीज कि उड़ गए होश

माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही। सभी सुविधाएं उन्हें प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा, बैटरी कार सेवा, हेलीकॉप्टर सेवा, घोड़ा, पिट्ठू, रोपवे कार सेवा के जरिए बड़े आराम से और बिना किसी परेशानी के श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News