वैष्णो देवी यात्रा में भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, पंजीकरण 2 घंटे पहले ही करना पड़ा बंद

Tuesday, Jun 16, 2026-12:36 PM (IST)

कटड़ा(अमित): श्री माता वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। यात्रा मार्ग पर लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन को एहतियातन यात्रा पंजीकरण (आर.एफ.आई.डी.) कक्ष निर्धारित समय से लगभग दो घंटे पहले बंद करना पड़ा। कटड़ा में बिना आर.एफ.आई.डी. कार्ड के श्रद्धालुओं को अनाउंसमेंट के माध्यम से हिदायतें दी गई कि सुरक्षित स्थलों पर चले जाए और मंगलवार की सुबह पंजीकरण कक्ष खुलने के बाद ही यात्रा शुरू करें।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम समाचार लिखे जाने तक 48,255 श्रद्धालु आर.एफ.आई.डी. कार्ड प्राप्त कर पवित्र भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण यात्रा मार्ग पर भीड़ बढ़ने लगी, जिसके मद्देनजर श्राइन बोर्ड एवं जिला प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रात करीब 8 बजे आर.एफ.आई.डी. पंजीकरण कक्ष बंद करने का निर्णय लिया।

गर्मी की छुट्टियों व धार्मिक आस्था के चलते इन दिनों देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कटड़ा पहुंच रहे हैं। सुबह से ही यात्रा पंजीकरण केंद्रों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। यात्रा मार्ग बाणगंगा, अर्धकुंवारी तथा भवन क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं मां भगवती की जय कारे लगाते हुए आगे बढ़ते नजर आए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News