Kathua में धनतेरस पर बाजारों में दिखी रौनक, ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों के खिले चेहरे

Friday, Nov 06, 2026-07:54 PM (IST)

कठुआ :  धनतेरस के पावन पर्व पर आज कठुआ शहर के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी, जो दिनभर जारी रही। त्यौहार को लेकर दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया हुआ था। बाजार में जगह-जगह ग्राहकों की चहल-पहल दिखाई दी और लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार जमकर खरीदारी की।

धनतेरस पर विशेष रूप से महिलाओं में खरीदारी को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने आभूषणों की दुकानों पर पहुंचकर चांदी के सिक्कों और विभिन्न प्रकार के गहनों की खूब खरीदारी की। मान्यता के अनुसार धनतेरस पर सोना-चांदी और धातु की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है, जिसके चलते लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार कीमती धातुओं की खरीदारी को प्राथमिकता दी।

चांदी के सिक्कों और आभूषणों की खरीदारी को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। कुल मिलाकर धनतेरस के अवसर पर कठुआ के बाजारों में त्योहार की रौनक देखने को मिली और दुकानदारों के चेहरों पर भी ग्राहकों की भीड़ से खुशी दिखाई दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News