Kathua में डेंगू के नए मामले सामने आने से बढ़ी टेंशन, अब... पीड़ितों की संख्या पहुंची...

Sunday, Nov 01, 2026-05:00 PM (IST)

बनी/कठुआ :  जिला में डेंगू मच्छर का डंक जारी है। शनिवार 4 और लोगों को डेंगू मच्छर ने डंक मार दिया। 4 नए पॉजीटिव एक कालीबड़ी, हीरानगर और मढ़ीन में पाये गए हैं, जबकि जिसके बाद स्वास्थ विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर मच्छर मारने वाली दवाई गोकीलॉक का स्प्रे किया और ग्रामीणों को डेंगू से बचाव और इसके फैलने के कारणों के बारे में जागरूक किया। इसके साथ 4 नए पॉजीटिव आने पर अब त क कुल 92 लोग जिला में डेंगू के शिकार हो चुके हैं।

जिला में अभी कुल 6 लोग सक्रिय डेंगू से पीड़ित हैं, जो अपने घरों में ही स्वास्थ विभाग की निगरानी में इलाज करा रहे हैं, जबकि एक ही पीड़ित अस्पताल में इस समय दाखिल है।

जारी डेंगू के प्रकोप के साथ जिला में मलेरिया से कुल पीड़ितों की संख्या 26 है। जहां-जहां से डेंगू और मलेरिया के पॉजीटिव पाए जा रहे हैं, वहां पर स्वास्थ विभाग के जिला के सी.एम.ओ. डा. विजय रैना के निर्देश पर जिला के वरिष्ठ स्वास्थ निरीक्षक लोकेश राज के नेतृत्व में गठित फ्लाइंग स्कवायड के सदस्य घरों में जाकर अवश्य दवाइयों का छिड़काव कर रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News