Poonch में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नगर में उगी जंगली भांग की फसल नष्ट

Monday, Aug 31, 2026-05:21 PM (IST)

पुंछ ( धनुज ) :  जिले में चलाए जा रहे नशा अभियान के अंतरगत सोमवार को पुंछ में राजस्व विभाग की तरफ से शिक्षा के सहयोग से लोगों विशेषकर युवाओं को नशों से बचाने के उद्देश्य से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में उगी जंगली भांग की खेती को नष्ट करने का अभियान चलाया। जिस दौरान नायब तहसीलदार पुंछ हवेली की अगुवाई में मोहल्ला शंकर नगर, शमशान घाट, ट्रक अड्डे और उसके आसपास उगी भांग के पोधों को नष्ट किया गया। 

इस अभियान में राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, नम्बरदार,चोकीदारों और बडी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए इस प्रकार का अभियान चलाया गया है ताकि लोग इसका प्रयोग न कर सकें। वहीं उन्होंने कहा कि हम आम लोगों से आग्रह करते हैं कि अगर वे कहीं भी इस प्रकार भांग को उगा देखें तो उसे नष्ट करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News