बारिश बनी आफत! घर पर गिरी आसमानी बिजली, बाल-बाल बचा परिवार

Tuesday, Jul 21, 2026-02:38 PM (IST)

अखनूर(रोहित मिश्रा): अखनूर के सेक्टर में सोमवार देर शाम तेज बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से एक रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली गिरने के कारण मकान की दीवारों में कई जगह गहरी दरारें आ गईं, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बन गया।

घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई और जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मकान का निरीक्षण कर उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए लोगों से भी अपील की जा रही है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और सावधानी बरतें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News