J&K: पहाड़ी से पत्थर गिरने से बड़ा हादसा, वाहनों पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर, Main नेशनल हाईवे बंद

Monday, Jul 20, 2026-01:55 PM (IST)

जम्मू -कश्मीर ( दिनेश ठाकुर ) :   जम्मू-कश्मीर के NH-244 पर रागी नाला के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिरने के कारण बड़ा हादसा हो गया है, जिसके बाद मेन हाईवे को बंद कर दिया गया है। अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में कई वाहन आए है, जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पत्थर और मलबा गिरने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जिनमें एक यात्री बस भी शामिल है।  जानकारी के अनुसार इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है और 6 घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

PunjabKesari

बटोत-डोडा-किश्तवाड़ हाईवे बंद

लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बटोत-डोडा-किश्तवाड़ हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया है। सड़क से मलबा हटाने का कार्य जारी है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News