कश्मीर में आफत की बारिश, पहलगाम और शांगस में बादल फटने से भारी नुकसान
Sunday, Jul 12, 2026-07:36 PM (IST)
अनंतनाग ( मीर आफताब ) : कश्मीर घाटी में मौसम में अचानक आए बदलाव की वजह से जहां कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी है, वहीं दूसरी तरफ पहलगाम के अलावा कई इलाकों में बादल फटने से नुकसान हुआ है। इस बीच, शांगस अनंतनाग के चत्तरगल इलाके में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल, इलाके में टीमें भेज दी गई हैं। हालांकि, कहा जा रहा है कि बादल फटने से जान का नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन खेतों को काफी नुकसान हुआ है।
पहलगाम में बादल फटने से नाला ओवेरा में अचानक आई बाढ़ ने ओवेरा में बिजबेहरा-लंगनबल पहलगाम रोड पर एक ज़रूरी पुल बहा दिया है। बिजबेहरा-लंगनबल रोड पहलगाम के लिए एक दूसरा रास्ता है। अब SSP अनंतनाग आमोद अशोक नागपुरे ने पहलगाम में बादल फटने से प्रभावित आवूरा नाला इलाके का दौरा किया और ज़मीनी हालात का जायज़ा लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
