Life Style: राजस्थानी कल्चर को जम्मू में दिया जा रहा बढ़ावा, युवाओं को खूब पसंद आ रहा मल्टी कलर साफा

3/23/2024 3:08:58 PM

जम्मू-कश्मीरः जम्मू-कश्मीर के लोगों द्वारा अन्य राज्यों की संस्कृति का दिल से सम्मान किया जाता है। कई लोगों द्वारा अन्य राज्यों की संस्कृति को भी अपनाते हुए बढ़ावा दिया जा रहा है। शादी विवाह में बहुत से युवाओं को राजस्थानी मल्टी कलर साफा पहने देखा जा सकता है जोकि उन्हें एक अलग ही लुक देता है।

वहीं धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान भी कई युवा और पुरुषों को राजस्थानी मल्टी कलर साफा पहने देखा जा सकता है। साफा महज शीश की शोभा नहीं है, बल्कि ये रौब और किसी भी शख्सियत में चार-चांद लगाने वाला पहनावा है। इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कोई इसे पाग, कोई पगड़ी, कोई साफा, कोई टोप कहता है। शादी विवाह और बड़े समारोह में साफे और पगड़ी पहनने का रिवाज है।

ये भी पढ़ेंः- अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, वाहन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

मॉर्डन वर्ल्ड में भी इसका रुझान कम नहीं हुआ। बहुत से युवा बड़े चाव से इसे अपने सिर पर सजाते हैं। शहरों में शादी-विवाह में साफे बांधने के लिए लोगों को बुलाना पड़ता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो चंद सैकेंडों में साफा बांध लेते हैं। जम्मू के बाजारों मे कई डिजाइन और कई रंगों साफे एवं पगड़ियां उपलब्ध हैं।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News