खुलेआम सड़क पर घूमता दिखा तेंदुआ, प्रशासन ने जारी किया Alert

Friday, Aug 07, 2026-10:36 AM (IST)

बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला जिले के उड़ी क्षेत्र के कलगी इलाके में आज सुबह एक तेंदुआ सड़क पर दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन्यजीव (वाइल्ड लाइफ) विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का जायजा लिया। विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए तलाशी एवं खोज अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे विशेष रूप से सुबह और शाम के समय अकेले घर से बाहर न निकलें। बच्चों को घर के अंदर सुरक्षित रखें तथा तेंदुए के करीब जाने या उसे भगाने की कोशिश न करें।

प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि तेंदुआ दोबारा दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत वन्यजीव विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। फिलहाल वन्यजीव विभाग की टीम इलाके में लगातार निगरानी कर रही है और तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News