Baramulla में दहशत का माहौल, शाम होते ही घरों में कैद हो जाते हैं लोग
Monday, Jun 15, 2026-02:25 PM (IST)
बारामूला(रिज़वान मीर): बारामूला जिले के उरी क्षेत्र के नंबला गांव में पिछले लगभग दो सप्ताह से एक तेंदुआ खुलेआम घूमता हुआ देखा जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुए की मौजूदगी के कारण ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुआ अकसर रिहायशी इलाकों के आसपास दिखाई देता है। हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेंदुआ एक कुत्ते का शिकार करते हुए दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है तथा बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोगों में भारी डर व्याप्त है।
ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के लगातार क्षेत्र में घूमने से लोगों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। शाम के समय लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं और अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं।
स्थानीय निवासियों ने वन्यजीव विभाग से तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में फैली दहशत समाप्त हो सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
