कटड़ा में Landslide... वाहनों की लगी लंबी-लंबी कतारे, जानें क्या बने हालात

Thursday, Jun 26, 2025-12:58 PM (IST)

कटड़ा (अमित शर्मा) : कटड़ा में भूस्खलन होने की बड़ी खबर सामने आई है। कटड़ा के रियासी रोड पर तेज बारिश के चलते भूस्खलन हुआ, जिसके चलते जिला रियासी और जाने वाले मार्ग कुछ समय के लिए बंद हो गया।

PunjabKesari

वहीं प्रशासन द्वारा तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। कड़े प्रयासों के चलते प्रशासन द्वारा मलवा हटाए जाने के बाद उक्त सड़क पर यातायात वहाल हो सका। बता दें कि रियासी रोड पर भूस्खलन होने के चलते वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। लोगों का काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 

Katra, Jammu Kashmir News, Landslide

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News