J&K: तेज रफ्तार ने दांव पर लगाई जिंदगियां, भीषण टक्कर के बाद नाले में जा गिरे वाहन
Friday, Mar 06, 2026-05:36 PM (IST)
कठुआ (महाजन): कठुआ जिले के गांव चन्नग्रह में शुक्रवार को तेज रफ्तार के कारण एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक मोटरसाइकिल और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरे।
हादसे में मोटरसाइकिल सवार समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत नाले में गिरे घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर सावधानी से वाहन चलाएं और तय गति सीमा का पालन करें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
