Jammu के पनामा चौक पर अचनाक बना अफरा-तफरी का माहौल, वाहनों के उड़े परखच्चे

Monday, Mar 02, 2026-04:56 PM (IST)

 जम्मू  ( तनवीर सिंह )  :  जम्मू के पनामा चौक में तब अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब दो गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा डीवकाम ऑफिस के नजदीक हुआ, जहां अचानक दो वाहन एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जान की हानि नहीं हुई है। 

दोनों वाहनों में सवार लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेकर वाहनों को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि व्यस्त चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को और सख्त किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News