Akhnoor में बवाल! गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाई आग, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें...
Friday, Mar 06, 2026-02:20 PM (IST)
अखनूर ( रोहित मिश्रा ) : जम्मू-कश्मीर के अखनूर क्षेत्र में गाय तस्करी (cow smuggling) को लेकर बड़ी हिंसा देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की भीड़ ने तस्करी में इस्तेमाल बताई जा रही गाड़ी को आग के हवाले कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी को देखकर स्थानीय लोग भड़क उठे और उन्होंने इसे नष्ट कर दिया। इस घटना से इलाके में तनाव बढ़ गया और मौके पर पुलिस भी पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से पता चलता है कि स्थानीय लोग गाय तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपना रहे हैं और ऐसे मामलों पर नजर रखने की मांग कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
