जल्द शुरू होने जा रही Amarnath Yatra, बेस कैंप में सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे MLA Arvind Gupta

Wednesday, May 06, 2026-10:22 AM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में बाबा बर्फानी जी की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है। यात्रा का पंजीकरण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से शुरू हो चुका है। इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार श्रद्धालु अपनी रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। पूरे भारत से और विदेश से सभी यात्री श्री बाबा अमरनाथ यात्रा करने के लिए यहां पहुंचते हैं। वहीं यह सभी यात्री जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप यात्री निवास पर आकर रुकते हैं और यहां से फिर कड़ी सुरक्षा और सिक्योरिटी के बीच बेस कैंप से यात्रियों को बसों में रवाना किया जाता है।

जानकारी के अनुसार इस सबका जायजा लेने जम्मू वेस्ट के जीते हुए भाजपा के विधायक अरविंद गुप्ता ने भगवती नगर यात्री निवास का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ भगवती नगर के पूर्व पार्षद सुच्चा सिंह और टूरिज्म डिपार्टमेंट के अधिकारी भी मौजूद थे। सभी ने बेस कैंप में हो रहे कामकाजों का जायजा लिया और यात्रियों के लिए किस प्रकार की सुविधा है उसे लेकर टूरिज्म विभाग के यात्री निवास में जो इंचार्ज है उनसे वार्तालाप की और पूरी जानकारी ली।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News