जम्मू Smart City मिशन:  जल्द बदलेगी तस्वीर... प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम

Thursday, Nov 27, 2025-03:32 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :  जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में शहर को स्मार्ट और टिकाऊ बनाने के लिए सरकार और जम्मू नगर निगम कई अहम कदम उठा रहे हैं। इसी कड़ी में एक नई पहल शुरू की गई है, जिसमें शहर के सभी तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यकरण किया जाएगा। अगस्त में हुई भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ ने जम्मू शहर में भारी तबाही मचाई थी। बाढ़ के बाद शहर में पीने के पानी की कमी ने प्रशासन को जल संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। नगर निगम ने इस परियोजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। कुछ तालाबों के लिए आधारशिला रख दी गई है 

सरकार और नगर निगम का उद्देश्य है कि पुराने और उपेक्षित तालाबों को साफ-सुथरा रखा जाए ताकि आपदा या बाढ़ के समय इनका पानी शुद्ध कर लोगों को पीने के लिए उपलब्ध कराया जा सके। इससे शहर में पीने के पानी की किल्लत को भविष्य में रोका जा सकेगा।

इस योजना के तहत तालाबों की सफाई, चारदिवारी का निर्माण, चारों तरफ ग्रीन बेल्ट (ग्रीन बैंक) का निर्माण और सौंदर्यकरण के कार्य किए जाएंगे। इन कदमों से तालाब न केवल जल संरक्षण का साधन बनेंगे बल्कि अपने-अपने इलाके में आकर्षण का केंद्र भी बनेंगे।

काम तेजी से शुरू

नगर निगम ने इस परियोजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। कुछ तालाबों के लिए आधारशिला रख दी गई है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। आने वाले समय में शहर के सभी खस्ताहाल तालाबों की दशा में सुधार देखने को मिलेगा।

यह पहल जम्मू शहर को टिकाऊ, जल-सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News