Udhampur पुलिस की बड़ी रिकवरी, ट्रैफिक का फायदा उठाकर भागा ड्राइवर, वाहन जब्त

Sunday, Apr 12, 2026-06:51 PM (IST)

ऊधमपुर (रमेश) :  ऊधमपुर पुलिस ने मवेशियों की तस्करी के 2 प्रयासों को विफल कर 34 मवेशियों को बचाया है। ऊधमपुर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने जखैनी नाका पर चैकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका, जिसमें वैध अनुमति के बिना क्रूर तरीके से 30 मवेशियों को ले जाया जा रहा था। आरोपी चालक सरफराज पुत्र गुलाम नबी निवासी सिदरा, जम्मू को गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन जब्त कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन ऊधमपुर में मामला दर्ज किया गया है।

एक अन्य मामले में ऊधमपुर पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने एक अन्य वाहन को रोका, जिसमें वैध अनुमति के बिना अवैध रूप से 4 मवेशी ले जाए जा रहे थे। सड़क पर भारी यातायात का फायदा उठाते हुए चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन ऊधमपुर में मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News