DTI कपिल मिनहास के नेतृत्व में बड़ा अभियान, ट्रैफिक नियम उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा
Wednesday, Jul 15, 2026-03:48 PM (IST)
राजौरी ( शिवम बक्शी ) : यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए DTI कपिल मिनहास के नेतृत्व में आज राजौरी के डाक बंगला क्षेत्र में एक विशेष नाका लगाया गया। नाके के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए गए।
इसके अलावा, बिना वैध एवं आवश्यक दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ रहे कई वाहनों को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों के दस्तावेजों, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की गई।
अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने के उद्देश्य से इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
