अवैध खनन के खिलाफ Kathua Police का कड़ा Action, कई वाहन किए जब्त
Tuesday, Jul 14, 2026-10:25 AM (IST)
बनी/कठुआ(राकेश): जिला कठुआ पुलिस ने रावी दरिया के पास किड़ियां गंडयाल क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 वाहन जब्त किए हैं। जब्त किए वाहनों में 7 डंपर और 3 ट्रैक्टर ट्रॉलियां हैं। इसके अलावा बेड़ियां पत्तन पुलिस स्टेशन कठुआ अधिकार क्षेत्र ये एक डंपर जब्त किया है। अवैध खनन के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखते हुए कठुआ पुलिस ने एसएसपी मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई में पाया गया कि जब्त वाहनों को उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध खनन,परिवहन (बिना फॉर्म के) के लिए किया जा रहा था।
लखनपुर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में किड़ियां नाके पर जब्त किए गए 10 वाहनों में 7 डंपर शामिल हैं जिनके पंजीकरण क्रमांक पीबी06बीसी-5014,पीबी06बीएम-7045,पीएन10जेए-4538, पीबी06बीई-9913, पीबी10जेएस-9731,पीबी06बीडी-9191 हैं, एक डंपर बिना पंजीकरण के है, साथ ही तीन ट्रैक्टर और ट्रॉली जिनके पंजीकरण क्रमांक पीबी35एएन-6010, पीबी06बीके-6523 और पीबी06बीएन-3808 हैं।
जबकि कठुआ पुलिस द्वारा बेड़ियां पत्तन में जब्त किए गए डंपर का पंजीकरण क्रमांक पीबी03एवाई-2039 है। जब्त किए सभी वाहन बिना किसी कानूनी अनुमति के अवैध खनन में लिप्त थे। इसके बाद जब्त सभी 11 वाहनों को कठुआ पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग, कठुआ को सौंप दिया।
उल्लेखनीय है कि पिछले 10 दिन में बड़ी संख्या में पुलिस ने जिला में जगह-जगह रावी के अलावा उज्ज दरिया सहित कई स्थानों में दर्जन से ज्यादा वाहन जब्त किए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
