Jammu: 24 घंटे की हड़ताल पर बिजली इंजीनियर, सप्लाई में खराबी आई तो बढ़ सकती हैं जनता की मुश्किलें

Thursday, Aug 13, 2026-03:02 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर )  :  जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के बिजली विभाग के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों ने अपनी मांगों को लेकर आज जम्मू के पनामा चौक स्थित बिजली कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इंजीनियरों ने 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया है। जेके इलेक्ट्रिकल इंजीनियर संगठन के प्रधान सचिन टिक्कू ने कहा कि यदि सरकार, प्रशासन और बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक उनकी मांगों को पूरा नहीं करते हैं, तो हड़ताल आगे भी जारी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान जम्मू-कश्मीर में बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए सरकार और बिजली विभाग जिम्मेदार होंगे।

सचिन टिक्कू ने बिजली चोरी के मुद्दे पर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई समान रूप से नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली चोरी रोकने के लिए कानून बनाया है, लेकिन विभाग के प्रबंध निदेशक और पुलिस द्वारा इसे प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया जा रहा है।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों का कहना है कि जब तक बिजली चोरी रोकने संबंधी कानून को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया जाता और उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News