Jammu: खूंखार पैडलर पर पुलिस का शिकंजा, Pakistan से जुड़ रहे तार, होंगे बड़े खुलासे
Wednesday, Apr 15, 2026-07:44 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है। जिसके चलते जम्मू पुलिस ने एक खूंखार ड्रग पैडलर को पकड़ा है। पकड़ा गया मुजलिम आदतन अपराधी है जिसकी पहचान गुलजार अहमद उफ लहू गुर्जर के तौर पर हुई है।
इस केस पर पूरी जानकारी देते हुए बता दें कि पुलिस ने इस अपराधी को 4 अप्रैल 2026 को काबू किया था। वहीं इस खूंखार ड्रग पैटलर के पास से पुलिस को एक हथियार (Pistol) भी मिला था, जब पुलिस ने उस हथियार की छानबीन की तो वह हथियार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का निकला।
सबसे अहम बात तो यह है कि इस खूंखार ड्रग पैटलर के लिंक पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इस पूरे केस की इन्वेस्टिगेशन पुलिस बड़े ही बारीकी से कर रही है और जिला जम्मू के SSP जोगिंदर सिंह ने प्रेस वार्ता करके सभी नशा तस्करों को अलर्ट किया है। उन्होंने आज बताते हुए कहा कि इस तरह के जितने भी खूंखार ड्रग पैटलर या क्रिमिनल्स हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
बता दें कि जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने नशा तस्करों पर लगाम लगाते हुए आज एक महान रैली का आगाज किया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि किसी भी ड्रग तस्कर को छोड़ा न जाए और उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
