J&K पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बड़े आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Tuesday, Apr 07, 2026-01:43 PM (IST)

श्रीनगर (मीर आफताब):  जम्मू कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 5 को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि उसने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े एक बड़े अंतर-राज्यीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 2 पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल हैं।

PunjabKesari

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि गिरफ्तार किए गए लोगों में LeT का एक शीर्ष वांछित आतंकी अब्दुल्ला उर्फ ​​अबू हुरैरा भी शामिल है, जो पिछले 16 वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहा था। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस अंतर-राज्यीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के लिए कई राज्यों में अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाया। उन्होंने आगे कहा, "गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में एक और पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ ​​खुबैब और श्रीनगर के 3 निवासी - मोहम्मद नकीब भट, आदिल राशिद भट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ ​​मामा शामिल हैं।" अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच अभी भी जारी है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


 


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News