DGPC के सदस्य पर हमले के मामले में जम्मू पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी...

Wednesday, Jun 04, 2025-08:30 PM (IST)

जम्मू (तनवीर सिंह) : जम्मू पुलिस ने आज एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। मीरन साहिब इलाके के खौर देओनियन क्षेत्र में 25 मई को हुए हमले के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह हमला DGPC के सदस्य सरदार गुरमीत सिंह टोनी पर हुआ था। हमले में गुरमीत सिंह टोनी को गंभीर चोटें आई थीं।

इस मामले में मीरन साहिब थाने में FIR नंबर 70/2025 दर्ज की गई थी। केस में IPC की धारा 109, 191(2), 191(3) BNS और आर्म्स एक्ट की धारा 3/4/25 लगाई गई थी।

पुलिस ने लगातार छापेमारी करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा। यह कार्रवाई PSI अजय सिंह जामवाल, PSI यासर अराफात और ASI फैयाज अहमद की टीम ने की, जिसकी निगरानी SHO इंस्पेक्टर जय पॉल शर्मा कर रहे थे। साथ ही, यह पूरी कार्रवाई SDPO आर.एस. पुरा और SP हेडक्वार्टर जम्मू की देखरेख में हुई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहन सिंह उर्फ गोगा, निवासी खौर देओनियन, वर्तमान में राख बलाही, पटली मोड़, सांबा,  संदीप सिंह उर्फ शोटू, निवासी देओनियन, मीरन साहिब, आर.एस. पुरा, जम्मू,  सोहन सिंह, निवासी खौर देओनियन, आर.एस. पुरा, जम्मू,  बिल्ला सिंह, निवासी खौर देओनियन, आर.एस. पुरा, जम्मू के रूप में हुई है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की है। उन्होंने कहा कि जम्मू पुलिस ने फिर से साबित किया है कि वे जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार और गंभीर हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News