Weather Update : जम्मू के इन इलाकों में अचानक बदला मौसम, लोगों को मिली राहत

Saturday, May 24, 2025-06:34 PM (IST)

जम्मू (मोहित शर्मा) : शनिवार शाम करीब 5 बजे जम्मू के मौसम ने अचानक करवट ली। काले बादलों ने पूरे आसमान को घेर लिया और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से दिन में ही अंधेरा छा गया और माहौल रात जैसा लगने लगा।

मौसम के इस अचानक बदलाव से लोग हैरान रह गए। बारिश शुरू होते ही लोग अपने काम छोड़कर जल्दी-जल्दी घरों की ओर लौटने लगे। सड़कों पर वाहन धीरे चलने लगे और कई जगहों पर ट्रैफिक भी बढ़ गया।

PunjabKesari

इस खराब मौसम का असर जनजीवन पर साफ देखा गया। कई जगहों पर पानी भर गया और लोग परेशान दिखे। फिलहाल मौसम ठंडा हो गया है और लोग घरों में रहना पसंद कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

इसी के साथ अखनूर और कटड़ा में भी मौसम ने करवट ली है। तेज आंधी के साथ तूफान और बारिश पढ़ रही है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News