Jammu News : उपराज्यपाल ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, 4.85 करोड़ की लागत वाले मैदान की रखी आधारशिला

3/13/2024 5:09:57 PM

जम्मू कश्मीरः आज जम्मू में वर्ष 2021-22 और 2022-23 के खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को बधाई दी व विजयताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने जम्मू के परेड ग्राउंड में 4.83 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक सिंथेटिक फुटबॉल टर्फ की आधारशिला रख कर उद्घाटन  भी किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 368 खिलाड़ियों को सीधे उनके बैंक खातों में 1.35 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार राशि मिली है। जबकि पेनकक सिलाट खेल में अक्सा गुलजार को 12 लाख रुपए व शतरंज में  सोहन कामोत्रा को  8 लाख रुपए के नकद इनाम के साथ सम्मानित किया गया है। उपराज्यपाल ने सभी विजयताओं को बधाई दी व साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। उपराज्यपाल ने खिलाड़ियों से बातचीत की और उभरते खिलाड़ियों को खेल किट और उपकरण सौंपे।

उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में बढ़चढ़ कर भाग लें इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आधुनिक खेल बुनियादी ढांचे का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिए सच्ची प्रेरणा हैं पर्याप्त खेल बुनियादी ढांचे, नई खेल नीति, अच्छे कोचों, एलजी रोलिंग ट्रॉफी और विभिन्न अन्य पहल से सभी वर्गों को शामिल करते हुए एक मजबूत खेल संस्कृति तैयार की जा रही है।

उन्होंने सरकार की परियोजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि दो एथलेटिक ट्रैक, एक-एक जम्मू विश्वविद्यालय और कश्मीर विश्वविद्यालय में; पुलवामा, श्रीनगर, जम्मू, पुंछ आदि कई स्थानों हॉकी मैदान और दो सिंथेटिक फुटबॉल मैदान बनाए गए हैं। इसके अलावा, जम्मू, पुंछ, सोपोर, श्रीनगर, शोपियां, बारामूला, गांदरबल, जगती नगरोटा और राजौरी में अधिक एथलेटिक ट्रैक, सिंथेटिक हॉकी और सिंथेटिक फुटबॉल मैदान बन रहे हैं। 

ये भी पढ़ेंः- पति के साथ चैकअप करवाने जा रही थी गर्भवती महिला, रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News