Jammu News: जीजा ने साली पर किया अटैक, मच गई अफरा-तफरी

Saturday, Jun 22, 2024-01:58 PM (IST)

आर एस पुरा ( मुकेश ) : तहसील आर्निया के अला गांव में एक जीजा द्वारा अपनी साली पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। जिसके  बाद घायल  महिला को उपचार के लिए बिश्नाह के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि गरेलू क्लेश के चलते ये घटना हुई है। पति-पत्नी में आपस में कई दिनों से झगड़ा चल रहा था।

ये भी पढ़ेंः Kashmir में सरकारी हाई स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला

 जानकारी के अनुसार घायल महिला अपनी बहन के घर गई थी, लेकिन घटना वाले दिन फिर से दोनों में विवाद बढ़ गया। महिला द्वारा अपनी बहन को बचाने की कोशिश की गई जिसमें जीजा ने उसे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिस पर वह बुरी तरह से घायल हो गई। वहीं घायल महिला के पति ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है, पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है व आगे की जांच शुरू कर दी है।
 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News