Jammu बस स्टैंड पर खौफनाक वारदात! युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
Friday, Feb 20, 2026-02:11 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : Jammu में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पंजाब जा रहे एक युवक पर बस स्टैंड परिसर में धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घायल युवक को तुरंत पुलिस द्वारा Government Medical College Jammu ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
बस में बैठने के बाद बुलाकर किया हमला
पीड़ित युवक ने बताया कि उसने बस स्टैंड पर एक विक्रेता से चिकन बिरयानी खरीदी, जिस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था। युवक का कहना है कि बाद में पास बैठे एक अन्य व्यक्ति से भी बहस हुई, जिसे पुलिस की मौजूदगी में सुलझा लिया गया।
युवक के मुताबिक, जब वह पंजाब जाने के लिए बस में बैठा, तो एक व्यक्ति ने आकर कहा कि कंडक्टर नीचे बुला रहा है। जैसे ही वह बस से नीचे उतरा, वहां पहले से मौजूद कुछ हथियारबंद लोगों ने उसके सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
घटना के बाद पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और Jammu Bus Stand Police Station में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए जांच में जुटी हुई है।
घायल युवक ने प्रशासन से मांग की है कि इस हमले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
