जम्मू कश्मीर का ये इलाका Snowfall से हुआ गुलजार, Tourist खूब उठा रहे आनंद

Tuesday, Feb 10, 2026-01:31 PM (IST)

पुंछ (धनुज): इस बार हुई भारी बर्फबारी के बाद जिले के पर्यटन स्थल एक बार फिर गुलजार होने लगे हैं। पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार अधिक बर्फबारी होने से पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फ से ढके मैदानों, पहाड़ों और जंगलों में मस्ती करते हुए बर्फ का आनंद उठा रहे हैं।

PunjabKesari

इसी कड़ी में जिले के लोरन ब्लॉक स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुल्तान पत्थरी में आज पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पहुंचे पर्यटक बर्फबारी के बीच जमकर मौज-मस्ती करते नजर आए और प्राकृतिक खूबसूरती का भरपूर लुत्फ उठाया।

PunjabKesari

पर्यटकों में शामिल पंजाब के अमृतसर से आई एक युवती ने बताया कि पहले वे बर्फ देखने के लिए कश्मीर या हिमाचल प्रदेश जाया करती थीं, लेकिन सुल्तान पत्थरी के बारे में सुनने के बाद पहली बार यहां पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि यह जगह बेहद खूबसूरत है और यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। पर्यटकों की बढ़ती आमद से स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल है और पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को नया संबल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News