Jammu: पड़ोसियों के फोन से मचा हड़कंप... घबराहट में घर पहुंचे तो सामने था खौफनाक मंजर
Sunday, Feb 15, 2026-12:19 PM (IST)
जम्मू (निश्चय) : बाहु फोर्ट क्षेत्र में चोरों ने एक पुलिस कर्मी के घर में सेंधमारी कर लाखों रुपए के गहने चुरा लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घर की महिला सदस्यों ने बताया कि वे अपने रिश्तेदारों के घर पर शादी समारोह में गए थे। इतने में उन्हें पड़ोसियों का फोन आया। उन्होंने बताया कि उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तो देखा कि घर के भीतर अलमारी का लॉकर तोड़ कर सारे गहने चुरा लिए गए थे। बता दें कि घर में 3 भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं। एक भाई पुलिस विभाग में कार्यरत है। महिला के अनुसार शादी के चलते उन्होंने सारे गहने घर में रखे थे। चोर घर से 2 सोने के सैट और अन्य सारे गहने ले गए हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
