J&K: इस इलाके को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात, इस सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

Monday, Jun 02, 2025-01:00 PM (IST)

कठुआ/बनी  : कठुआ के दूर दराज के पहाड़ी क्षेत्र बनी को शैक्षणिक सत्र से केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिलने जा रही है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा का अधिकार के तहत देश भर में कई नए केंद्रीय विद्यालय खोल रही है जिसका लाभ इस शैक्षणिक सत्र से सूदूर पहाड़ी तथा पिछड़े क्षेत्र बनी के विद्यार्थियों को भी मिलना शुरू हो जाएगा। बनी के निवासी भी पिछले काफी वर्षों से केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:  J&K में पत्रकार पर अंधाधुंध Firing, धायं धायं से गूंज उठा पूरा इलाका

जानकारी के अनुसार बनी प्रशासन के सहयोग से केंद्रीय विद्यालय संगठन इसी सत्र से कक्षाएं शुरू करेगा जिससे बच्चों को गुणवत्ता की शिक्षा अपने घरों के नजदीक ही मिल पाएगी। हालांकि केंद्रीय विद्यालय की इमारत के लिए बनी प्रशासन ने पहले से ही जगह का चयन कर रखा है लेकिन अभी वहां इमारत तैयार होने में समय लगेगा। इसके चलते केंद्रीय विद्यालय संगठन को सहयोग करते हुए बनी प्रशासन ने खाली पड़ी गुर्जर बकरवाल हास्टल की इमारत में कक्षा चलाने के लिए अनुमति दे दी है। केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं शुरू होने को लेकर स्थानीय बच्चों और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर है। 

बनी के एस.डी.एम. संदीप शर्मा ने बताया कि इसी सत्र से केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं बनी में शुरू हो रही है। केंद्रीय विद्यालय संगठन इस प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने के लिए पूरी तरह से सक्रियता से काम कर रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News