J&K: संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर Hotel में पुलिस की Raid, मचा हड़कंप

Friday, Mar 06, 2026-06:37 PM (IST)

कठुआ  (महाजन) :  जिला कठुआ के होटल में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा एक विशेष छापा मारा गया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी कठुआ, नायब तहसीलदार कठुआ, थाना प्रभारी महिला सैल तथा पुलिस पोस्ट हटली कठुआ के इंचार्ज की निगरानी में भारी पुलिस बल के साथ की गई। सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त होटल में कुछ युवा जोड़े कमरे लेकर ठहर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने होटल में पहुंचकर सभी कमरों की गहन जांच शुरू की।

रेड के दौरान होटल के प्रत्येक कमरे की बारीकी से तलाशी ली गई तथा कमरों में मौजूद व्यक्तियों से पहचान के लिए उनके आधार कार्ड दिखाने को कहा गया। जांच के दौरान किसी भी कमरे में कोई संदिग्ध जोड़ा या आपत्तिजनक गतिविधि नहीं पाई गई। इसके अतिरिक्त अधिकारियों द्वारा होटल का लाइसैंस भी चैक किया गया तथा होटल में कार्यरत स्टाफ के आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई।

यह पूरी कार्रवाई लगभग एक घंटे तक चली। जांच के दौरान पुलिस को होटल में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु या गैरकानूनी गतिविधि नहीं मिली। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नियमित जांच और मिली सूचना के आधार पर की गई थी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए इस प्रकार की जांच और छापेमारी जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News