J&K: संदिग्ध हलचल से फिर दहला इलाका, सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत लिया Action

Saturday, Feb 21, 2026-12:36 PM (IST)

कठुआ (लोकेश) :  जम्मू-कश्मीर के डिंगा अंब के माल्था इलाके में उस समय हलचल मच गई जब एक छात्रा ने दो पिट्ठू बैग लिए 2 संदिग्ध व्यक्तियों को घूमते हुए देखा। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और एहतियातन पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और घर-घर तथा आसपास के जंगलों और खाली पड़े स्थानों की सघन तलाशी ली। देर शाम तक चलाए गए इस अभियान में क्षेत्र के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया, हालांकि फिलहाल कोई आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति हाथ नहीं लगा है।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि क्षेत्र में एहतियाती तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News