J&K में 'बैलून टेरर' का खुलासा! गुब्बारों में डॉलर, पाकिस्तानी नंबर और...सुरक्षा एजेंसियों के उड़े होश !
Monday, Feb 23, 2026-01:55 PM (IST)
अखनूर ( रोहित मिश्रा ) : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ से नापाक कोशिश को अंजाम दिया गया है। अखनूर जिले के तहत आने वाले गुनारा गांव (नीली नाला क्षेत्र) में दो संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारे बरामद किए गए हैं। जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है। बता दें कि यह इलाका भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुब्बारों पर पाकिस्तानी मोबाइल फोन नंबर और एक स्कैनर की तस्वीर छपी हुई है। इसके अलावा गुब्बारों के साथ कुछ पाकिस्तानी तथा अमेरिकी करंसी भी पाई गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गुब्बारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर इन्हें संदिग्ध मानते हुए सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
