J&K : कुख्यात अपराधी PSA के तहत गिरफ्तार, भेजा जेल

Wednesday, Feb 18, 2026-10:53 AM (IST)

किश्तवाड़ (अजय)  :  मादक पदार्थों के दुरुपयोग, चोरी और गुंडागर्दी के खतरे पर अंकुश लगाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने अथक प्रयास को जारी रखते हुए जिला मैजिस्ट्रेट किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा (जे.के.ए.एस.) ने आज एक कुख्यात अपराधी के खिलाफ सख्त निवारक कार्रवाई की।

जिला मैजिस्ट्रेट किश्तवाड़ पंकज शर्मा ने जम्मू-कश्मीर लोक सुरक्षा अधिनियम (पी.एस.ए.), 1978 के तहत निहित शक्तियों का उपयोग करते हुए एक कुख्यात अपराधी और ड्रग पैडलर रियाज अहमद पुत्र मोहम्मद इक़बाल शेख निवासी इंद्र नगर, तहसील और जिला किश्तवाड़ को जेल भेज दिया।

प्राप्त जनकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किश्तवाड़ द्वारा तैयार किए गए एक विस्तृत डोजियर पर कार्रवाई करते हुए जिला मैजिस्ट्रेट, किश्तवाड़ ने रिकॉर्ड की सावधानीपूर्वक जांच की।

आरोपी रियाज अहमद कई मामलों में संलिप्त पाया गया जो सेंधमारी, वाहन चोरी और हिंसक हमले से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी आदि में संलिप्त रहा है। इन मामलों में बार-बार ज़मानत हासिल करने के बावजूद वे इस प्रकार के कामों मे शामिल रहा।

परिणामस्वरूप मैजिस्ट्रेट, किश्तवाड़ ने पी.एस.ए. के कड़े प्रावधानों के तहत उक्त कुख्यात अपराधी को हिरासत में लेना आवश्यक समझा। उसे जिला जेल भद्रवाह में भेज दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News