J&K: स्थानीय लोगों की सतर्कता से टली अनहोनी, Pakistani गुब्बारे बरामद
Sunday, Feb 08, 2026-12:15 PM (IST)
सांबा ( अजय सिंह ): जिला सांबा के विभिन्न इलाकों में पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को नड ब्लॉक के सराईं गांव तथा सांबा शहर के तिरलोकी छपड़ी, वार्ड नंबर–2 में संदिग्ध गुब्बारे पाए गए, जिन पर PIA लिखा हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा गुब्बारे देखे जाने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही Samba Police मौके पर पहुंची और दोनों गुब्बारों को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में ले लिया। किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।
पुलिस द्वारा गुब्बारों की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन्हें किस उद्देश्य से भेजा गया था। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और सीमावर्ती इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी जिला Samba के कई क्षेत्रों में इस तरह के पाकिस्तानी गुब्बारे मिल चुके हैं, जिसे देखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी मुस्तैदी के साथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
