J&K: सैलून में महिला से Rape, मालिक के भाई को पुलिस ने लिया हिरासत में
Wednesday, Feb 18, 2026-05:29 PM (IST)
ऊधमपुर (रमेश): ऊधमपुर जिले के शिव नगर क्षेत्र में स्थित एक सैलून में काम करने वाली युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि सैलून मालिक के भाई ने उसे डराकर-धमकाकर कई महीनों तक जबरन संबंध बनाए। बाद में जब उसे अपनी गर्भावस्था का पता चला तो उसने हिम्मत जुटाकर मामला दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ओवैस को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ जम्मू-कश्मीर में लागू भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता पहले उक्त सैलून में काम करती थी और इसी दौरान आरोपी ने उसे धमकाकर शोषण किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
