J&K: इस इलाके में दिन-रात है मौ*त का खौफ... फिर भी रहने को मजबूर कई परिवार, जानें पूरा मामला
Monday, Oct 27, 2025-01:47 PM (IST)
कास्तीगढ़ ( पारुल दुबे ) : डोडा से लगभग 40 किलोमीटर दूर, कास्तीगढ़ के सदरबाग इलाके में भारी भूस्खलन से 50 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस घटना ने स्थानीय निवासियों में डर और अनिश्चितता का माहौल पैदा कर दिया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुनर्वास की गुहार लगाई है, क्योंकि भूस्खलन ने न केवल मकानों को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि जमीन का भू-भाग भी प्रभावित हुआ है। कई परिवार इस डर के बावजूद अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
स्थानीय लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास मिल सके और आने वाले दिनों में किसी और हादसे का खतरा कम किया जा सके।



अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
