J&K: बिजली कटौती ने लोगों की बढ़ाई परेशानी, भीषण गर्मी और उमस के बीच हाथ की पंखी के सहारे गुजर रही जिंदगी
Friday, Jul 03, 2026-04:17 PM (IST)
परगवाल ( रोहित मिश्रा ) : मैदानी इलाकों में इस समय उमस और गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिन हो या रात, गर्म हवाएं और बिजली की लगातार कटौती लोगों को बेहाल कर रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग अब सिर्फ पंखई के सहारे गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। एक समय था जब लोग सोचते थे कि पुराने दौर की परेशानियां अब खत्म हो चुकी हैं, लेकिन आज वही पुराना दौर फिर लौटता दिखाई दे रहा है। बिजली गायब है, पंखे बंद पड़े हैं, AC बंद पड़े हैं, कूलर भी बेकार साबित हो रहे हैं। उमस इतनी ज्यादा है कि लोगों का घरों में बैठना तक मुश्किल हो गया है।
बच्चे रातभर जागने को मजबूर हैं, बुजुर्गों की हालत खराब हो रही है और आम आदमी बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहा है। लोगों का कहना है कि बढ़ती गर्मी के बीच बिजली कटौती ने मुश्किलों को कई गुना बढ़ा दिया है। गांवों और कस्बों में हालात और भी गंभीर हैं। कई इलाकों में घंटों तक बिजली नहीं आ रही, जिससे पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। लोग हाथ वाले पंखई, और खुले आसमान के नीचे बैठकर रात गुजारने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
