Breaking News: ऐतिहासिक मुगल रोड को लेकर जारी हुआ Update

4/30/2024 5:47:33 PM

पुंछ(धनुज): पुंछ और राजौरी को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड बर्फबारी और हिमस्खलन के चलते पिछले 6 दिनों से यातायात के लिए बंद है। जानकारी के अनुसार आज मौसम साफ होने के साथ एक बार फिर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग पुंछ की तरफ से मुगल रोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें :  बंद होने की कगार पर Industries, जानें क्या है वजह

जानकारी के अनुसार इस दौरान विभाग की मशीनों ने पोशाना से लेकर मानसर मोड तक कल शाम को गिरी बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया है। उसके बाद मानसर मोड़ से पीर गली के बीच हुए हिमस्खलन का मलबा हटाने का अभियान चलाया जा रहा है ताकि अगले एक-दो दिन में मुगल रोड पर यातायात बहाल किया जा सके। गौरलतब है कि गोवर्धन भाई की मुगल रोड बंद होने से पंचर राजौरी के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News