Breaking News : साम्बा के इस इलाके से मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, जांच में जुटी पुलिस

4/25/2024 1:30:15 PM

साम्बा(अजय): साम्बा जिले में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने की खबर सामने आई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें :  यात्रियों के लिए अहम खबर, लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर जारी हुआ Update

जानकारी के अनुसार साम्बा जिले के विजयपुर से एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। उक्त पाकिस्तानी गुब्बारा काले और सफेद रंग का है। गुब्बारे के ऊपर उर्दू में भी कुछ लिखा हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गुब्बारा उसी जगह से मिला जहां पहले एक दफा ड्रोन द्वारा पैकेट गिराया गया था जिसमें हथियार मिले थे। वहीं सूचना मिलते ही विजयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उनके द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News