US-Iran तनाव के बीच कश्मीर में बिगड़े हालात, इंटरनेट सेवाएं प्रभावित
Sunday, Mar 01, 2026-03:09 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर डेस्क (मीर आफताब): ईरान पर हमले और US-Iran युद्ध से जुड़ी खबरों के बाद जम्मू-कश्मीर की कश्मीर घाटी में हालात को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए हैं। इंटरनेट की स्पीड को काफी कम कर दिया गया है और कई इलाकों में फोन सेवाएं भी प्रभावित बताई जा रही हैं।
US-Iran युद्ध के दौरान शिया समुदाय के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की खबर फैलने के बाद घाटी में शिया समुदाय के लोगों में रोष देखा जा रहा है। इस खबर के बाद कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।
बताया जा रहा है कि घाटी के अलग-अलग हिस्सों में ईरान के समर्थन और अमेरिका व इज़राइल के विरोध में प्रदर्शन किए गए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जताई। हालांकि, प्रशासन की ओर से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
स्थिति को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
