कश्मीर घाटी में इंसानों के साथ-साथ पक्षियों पर भी आया संकट, जूझते दिखे झुंड

Saturday, Apr 04, 2026-06:49 PM (IST)

श्रीनगर/कश्मीर घाटी ( मीर आफताब ) :  कश्मीर घाटी में लगातार हो रही बारिश और ठंडे मौसम का असर अब केवल लोगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बेजुबान पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। पिछले करीब पंद्रह दिनों से जारी बारिश के चलते पक्षियों को भोजन जुटाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

आम तौर पर दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीनों में पक्षियों के लिए भोजन की कमी रहती है। हालांकि मार्च और अप्रैल में किसानों द्वारा खेती शुरू करने पर उन्हें खेतों में कीड़े-मकौड़े मिल जाते हैं, जिससे उनकी परेशानी कुछ हद तक कम हो जाती है। लेकिन इस बार लगातार खराब मौसम ने उनकी मुश्किलें फिर बढ़ा दी हैं।

ऐसे हालात में पक्षी जहां भी खाने के दाने देखते हैं, वहां बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते नजर आते हैं। कई बार भोजन के लिए उनके बीच छीना-झपटी भी देखने को मिलती है। खासतौर पर इस मौसम में उनके साथ उनके बच्चे भी होते हैं, जिनके पालन-पोषण के लिए उन्हें अधिक भोजन की आवश्यकता होती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बदलते मौसम के कारण पक्षियों के सामने यह संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने आसपास इन बेजुबान जीवों के लिए दाने और पानी की व्यवस्था करें, ताकि वे भी इस कठिन समय से निकल सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News