30 दिनों के रोजों के बाद बरसी रहमत! घाटी से लेकर Jammu तक ईद की रौनक

Saturday, Mar 21, 2026-11:27 AM (IST)

जम्मू ( तनवीर सिंह ), श्रीनगर ( मीर आफताब ), रेज़वान मीर ( बारामूला ) :   पूरे भारतवर्ष में ईद-उल-फित्र बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। वहीं अगर हम बात करें जम्मू कश्मीर के कश्मीर और जम्मू संभाग की तो आज यहां ईद-उल-फित्र का पावन पर्व अवसर बड़े उत्साह और धार्मिक उमंग के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार को विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज-ए-ईद अदा की गई, जहां हजारों मुस्लिम भाइयों ने सामूहिक इबादत में हिस्सा लिया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन, सुख तथा शांति की दुआएं मांगीं।

जम्मू के रेजिडेंस रोड इलाके में स्थित प्रसिद्ध ईदगाह में सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई। नमाज के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे, जिससे पूरा इलाका उत्सव की चहल-पहल से भर गया। नमाज के बाद लोगों ने आपस में मिलकर खुशियां बांटीं, मिठाइयां वितरित कीं और परिवार-रिश्तेदारों के साथ मिलकर ईद का त्योहार मनाया। इस दौरान सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का खूबसूरत नजारा देखने को मिला।
ईद-उल-फित्र रामजान के पवित्र महीने के सफल समापन का प्रतीक है। जम्मू-कश्मीर में चंद्रमा नजर न आने के कारण रमजान 30 दिनों का पूरा हुआ और ईद आज मनाई गई। विभिन्न मस्जिदों में इमामों ने खुतबे में अमन-चैन, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव पर जोर दिया।

जम्मू शहर के विभिन्न इलाकों में ईद की तैयारियां पहले से ही जोरों पर थीं। बाजारों में मिठाइयों, नए कपड़ों और अन्य सामग्री की खरीदारी चरम पर रही। लोग एक-दूसरे के घरों में मिलकर ईद मनाने में व्यस्त रहे। इस अवसर पर जम्मू के निवासियों ने शांति और खुशहाली की कामना की, साथ ही पूरे देश और दुनिया में सद्भाव की दुआएं मांगीं।

 वहीं आज Ganderbal के बीहामा खेल के मैदान में ईद-उल-फितर के जश्न के दौरान लोगों ने ईद की नमाज़ अदा की। हज़ारों लोगों ने ईद की नमाज़ में हिस्सा लिया और कश्मीर में अमन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। रमज़ान का महीना, जिसमें मुसलमान 30 दिनों तक रोज़ा रखते हैं, ईद-उल-फितर के जश्न के साथ खत्म होता है।

PunjabKesari

वहीं आज बारामूला में भी ईद की रौनक अपने चरम पर देखने को मिली। आज मस्जिद बैतुल मुकर्रम बारामूला में बड़ी संख्या में लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए एकत्र हुए। यहां एक भव्य और रूहानी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया और ईद की नमाज अदा की। ईद की नमाज मस्जिद के इमाम, मुफ्ती एजाज अहमद साहब ने अदा कराई।

ईद के मौके पर बारिश के कारण कई लोगों ने अपनी-अपनी स्थानीय मस्जिदों में भी नमाज अदा की, लेकिन सबसे बड़ा जमावड़ा मस्जिद बैतुल मुकर्रम में ही देखने को मिला।

गौरतलब है कि ईद-उल-फित्र पवित्र रमजान महीने के समापन पर मनाई जाती है, जिसमें मुसलमान 30 दिनों के रोजों के बाद अल्लाह तआला का शुक्र अदा करते हैं। ईद के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर खुशी का इजहार किया। बच्चों ने भी मस्जिद में नमाज अदा की और आपस में गले मिलकर ईद की खुशियां सांझा कीं। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News