वैश्विक संकट के बीच राहत! सरकार ने बढ़ाई सप्लाई, पढे़ं...
Friday, Mar 27, 2026-06:22 PM (IST)
जम्मू डेस्क: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में रुकावट की वजह से दुनिया भर में ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हुई, जिसका असर भारत में कमर्शियल LPG पर भी पड़ा। अब सरकार ने स्थिति सुधारते हुए कमर्शियल LPG की सप्लाई बढ़ाकर 50% से 70% कर दी है। नीरज मित्तल ने राज्यों को निर्देश दिया है कि इस अतिरिक्त गैस का इस्तेमाल जरूरी उद्योगों के लिए किया जाए।
शुरुआत में घरेलू गैस की कमी न हो, इसलिए कमर्शियल सप्लाई घटाई गई थी, जिससे होटल और ढाबों को परेशानी हुई।
पेट्रोलियम मंत्री के अनुसार, अब बढ़ी हुई गैस सप्लाई स्टील, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, केमिकल जैसे उद्योगों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर को राहत देगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
