CASO के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, IED, ग्रेनेड सहित हथियारों का जखीरा बरामद
Wednesday, Feb 25, 2026-03:09 PM (IST)
पुंछ (धनुज): कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) के तहत पुंछ जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। सुरक्षा बलों ने बुधवार को पुंछ जिले के मेंढर उपमंडल के कस्बलारी इलाके में चलाए गए घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (CASO) के दौरान हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विशेष खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने पुलिस स्टेशन मेंढर के तहत मोहल्ला सलानी, कस्बलारी में तलाशी अभियान शुरू किया।
तलाशी के दौरान एक बड़ा इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) लगभग 4.5 किलोग्राम वजनी, एक छोटा IED, 2 चीनी ग्रेनेड, एक 9 एमएम पिस्तौल के साथ 2 जिंदा कारतूस, 7.62 एमएम के 22 राउंड और एक पुराना काला बैग बरामद किया गया। बरामद IED और ग्रेनेड को बाद में सुबह नियंत्रित विस्फोट के जरिए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस नियंत्रित विस्फोट में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
