Kashmir में तेज बारिश और हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया Alert
Thursday, Jun 04, 2026-11:56 AM (IST)
बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला जिले में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे क्षेत्र में तेज बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम में आए इस बदलाव के कारण लोगों को दैनिक गतिविधियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बाद में तेज बारिश शुरू हो गई। इसके साथ चल रही तेज हवाओं ने मौसम को और अधिक ठंडा बना दिया। कई स्थानों पर लोगों ने घरों और दुकानों में शरण लेकर खराब मौसम से बचाव किया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक मौसम के इसी प्रकार बने रहने की संभावना है। विभाग ने बताया कि शुक्रवार तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। विशेष रूप से पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
