हर-हर महादेव! खत्म हुआ इंतजार, बाबा के दर्शन के लिए Jammu से निकलेगा पहला जत्था

Monday, Jun 29, 2026-03:29 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :  जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में श्री अमरनाथ यात्रा-2026 के लिए जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से श्रद्धालुओं का पहला जत्था 2 जुलाई की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवित्र गुफा की ओर रवाना होगा। यह जत्था पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों के लिए निर्धारित सुरक्षा काफिलों के साथ प्रस्थान करेगा, जबकि यात्रा का विधिवत शुभारंभ 3 जुलाई से होगा।

यात्रा को लेकर प्रशासन, पुलिस, अर्धसैनिक बलों तथा श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। भगवती नगर आधार शिविर में सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं, आवास, पंजीकरण, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का व्यापक प्रबंध किया गया है। हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने काफिले की आवाजाही का ड्राई रन भी सफलतापूर्वक आयोजित किया। 

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर आधार शिविर पहुंचें, अपने पंजीकरण दस्तावेज और अनिवार्य पहचान पत्र साथ रखें तथा यात्रा के दौरान जारी सभी सुरक्षा और यातायात निर्देशों का पालन करें। इस वर्ष यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया गया है ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News