गैस संकट की आहट? बुकिंग के बावजूद एजेंसियों पर घंटों लाइन में खड़े होने के मजबूर लोग, पढ़ें...

Thursday, Mar 12, 2026-04:34 PM (IST)

आर.एस. पुरा ( मुकेश ):  ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब धीरे-धीरे भारत में भी देखने को मिल रहा है। आर.एस.पुरा क्षेत्र में गुरुवार सुबह रसोई गैस लेने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई लोगों ने बताया कि गैस की बुकिंग करवाने के बावजूद उन्हें समय पर डिलीवरी नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण लोग गैस एजेंसियों के बाहर इंतजार करने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण लोगों में चिंता का माहौल है और वे जल्द से जल्द गैस सिलेंडर लेना चाहते हैं। लोगों ने यह भी कहा कि मौजूदा तनाव और संघर्ष जल्द खत्म होना चाहिए ताकि आम जनता पर इसका असर न पड़े।

हालांकि केंद्र सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि देश में रसोई गैस और पेट्रोल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और लोगों को घबराने या पैनिक में खरीदारी करने की जरूरत नहीं है।

इस संबंध में इंडियन रसोई गैस की आर एस पूरा ऑफिस के मैनेजर कृष्ण लाल ने बातचीत में बताया कि उनके पास जितना भी गैस का भंडार उपलब्ध है, उसके अनुसार सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस उपलब्ध करवाई जाएगी और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News