चिनाब नदी Update: बगलिहार बांध के सभी गेट फिलहाल बंद, प्रबंधन पर खड़े हुए कई सवाल
Sunday, May 03, 2026-03:51 PM (IST)
रामबन ( बिलाल बानी ) : जम्मू-कश्मीर के रामबन से एक अहम अपडेट सामने आ रहा है। चिनाब नदी पर स्थित बगलिहार बांध के सभी गेट फिलहाल बंद हैं। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते जब चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया था, तब सुरक्षा के मद्देनज़र बांध के गेट खोले गए थे। हालांकि अब स्थिति सामान्य होने के बाद सभी गेट दोबारा बंद कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद से सिंधु जल संधि निलंबित बनी हुई है, और एक साल बीत जाने के बावजूद इसका असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। चिनाब नदी पर बने इस महत्वपूर्ण बगलिहार बांध के सभी गेट अब भी बंद हैं, जो मौजूदा हालात और जल प्रबंधन को लेकर कई सवाल खड़े कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
